बकरीद खास स्पेशल डिश( सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है

Bakrid Special Dish For Party Food Ideas:बकरीद के खास मौके पर अगर आप डिनर में कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं, तो यह स्पेशल डिश आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगी।

सीमा कुमारी

Bakrid Dinner Recipe:  हर साल की तरह इस बार भी बकरीद का त्योहार की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी, क्योंकि यह चांद दिखने पर निर्भर करती है। इस्लामी धार्मिक संगठनों के अनुसार, इस्लाम धर्म में दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा।

बकरीद यानि ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति सच्ची आस्था और कुर्बानी की याद में मनाई जाती है। यह त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश भी देता है।

इस दिन घरों में सुबह से ही पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है और रसोई से उठती खुशबू पूरे माहौल को त्योहार जैसा बना देती है। बकरीद के दिन अपने घरों में मेहमानों को बुलवाकर दावत देते हैं। अगर आप भी डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो 5 स्पेशल चीजों को बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं

बकरीद के डिनर में बनाएं ये 5 डिशेज

  • शामी कबाब

अगर आप अपने घर पर ही बकरीद डिनर को रखना चाहते हैं और सोच रहे हैं आखिर क्या खास बनाया जाए, तो आप शामी कबाब को बना सकते हैं। इसको खाना सभी को बड़ा पसंद आएगा और आसानी से बनकर भी तैयार हो जाएगा।

  • भुना गोश्त

अगर आपको मसालेदार और देसी फ्लेवर पसंद है तो भुना गोश्त बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें मटन को धीमी आंच पर मसालों के साथ तब तक पकाया जाता है जब तक मसाला अच्छी तरह मटन में मिल न जाए. इसे तंदूरी रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है।

  • मटन रोल

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मटन रोल भी बना सकते हैं। पराठे में मटन कीमा, प्याज और चटनी भरकर तैयार किया गया यह रोल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

  • चिकन बिरयानी

आप इस बार बकरीद पर चिकन बिरयानी भी बना सकती है। कई घरों में बकरीद के मौके पर चिकन बिरयानी भी खास तौर पर बनाई जाती है। इसमें चिकन को दही और मसालों में मेरिनेट करने के बाद चावल के साथ दम पर पकाया जाता है। ऊपर से पुदीना और फ्राइड प्याज डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

  • गलौटी कबाब

गलौटी कबाब को आप डिनर के लिए बना सकते है। स्टार्टर में कुछ खास करना चाहती हैं, तो आप इसको घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते है। ये खाने में तो टेस्टी होता ही है बल्कि मुंह में जाते ही घुल भी जाता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें