एलोवेरा से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

एलोवरा कब कर जाता है उल्टा असर, कब हो सकता है चेहरे को नुकसान, इस्तेमाल करने वाले ज़रूर पढ़ लें

एलोवेरा भले ही नेचुरल हो, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते है एलोवेरा का इस्तेमाल करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सीमा कुमारी

आमतौर पर एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके जैल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की चमक बढ़ाने से लेकर पिंपल्स, झुर्रियां और दाग-धब्बों को हटाने में बड़ा कारगर होता है।

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, एलोवेरा भले ही नेचुरल हो, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते है एलोवेरा का इस्तेमाल करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

एलोवेरा से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर स्किन टाइप पर एलोवेरा एक जैसा असर नहीं करता। कुछ लोगों को इससे एलर्जी, जलन, दाने या दाग धब्बे जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।

एलोवेरा से ये दिक्कतें हो सकती है

  • त्वचा पर खुजली या जलन
  • चेहरे पर लाल निशान या रैशेज
  • स्किन ज्यादा रूखी और बेजान होना
  • धूप में चेहरे का रंग और गहरा पड़ जाना

एलोवेरा का इस्तेमाल करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

पैक लगाकर घंटों छोड़ना

एलोवेरा जैल को ज्यादा देर तक चेहरे पर छोड़ना स्किन को ड्राई बना सकता है।

बिना पैच टेस्ट के लगाना

किसी भी नए प्रोडक्ट की तरह एलोवेरा का भी पैच टेस्ट जरूरी है। क्योंकि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए पहले एलोवेरा को हाथ या कान के पीछे लगाकर जांच लें।

रातभर छोड़ना

कई लोग एलोवेरा जैल को पूरी रात चेहरे पर लगा छोड़ते हैं, जिससे त्वचा रूखी और डल हो सकती है।

धूप में लगाकर बाहर निकलना

एलोवेरा लगाने के बाद तेज धूप में जाने से स्किन पर जलन और पिग्मेंटेशन हो सकती है।

हर दिन लगाना

कुछ स्किन टाइप्स को रोजाना एलोवेरा जैल सूखा और रुखा बना सकता है।

इम्यूनिटी का पावर हाउस है यह सब्जी, स्किन की खूबसूरती के साथ सेहत इन मामलों के लिए वरदान से कम नहीं

केमिकल युक्त जेल का इस्तेमाल

सस्ते या मिलावटी एलोवेरा जेल स्किन को फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।

एलोवेरा इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • साफ चेहरे और हाथों से लगाएं।
  • 5 से 10 मिनट तक ही रखें, फिर धो लें।
  • सप्ताह में 2-3 बार ही उपयोग करें।
  • धूप में जाने से पहले न लगाएं।
  • बाजार से खरीदते समय शुद्ध और ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को ही चुनें।

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, नेचुरल चीजें भी तब तक ही फायदेमंद होती हैं जब तक उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। एलोवेरा का भी इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है, वरना इसके साइड इफेक्ट्स चेहरे को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास