होली पर खराब हुआ नाखून (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Holi 2026: नाखूनों पर नहीं जमेगा होली का रंग, ये 4 आसान टिप्स हैं सबसे बेस्ट; जल्दी कर लें नोट

Nail Care Tips: होली के रंग अक्सर नाखूनों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं, जिन्हें हटाना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में त्योहार से पहले कुछ आसान नेल केयर टिप्स अपनाना बेहद जरूरी है।

प्रीति शर्मा

Holi Nail Care Tips: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला होली का त्योहार 4 मार्च 2026 को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। खुशियों के इस पर्व में अक्सर केमिकल वाले जिद्दी रंग नाखूनों में फंसकर उनकी चमक फीकी कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आएगा।

रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है। बाजारों में गुलाल की महक और घरों में पकवानों की तैयारी शुरू हो चुकी है। 4 मार्च को पूरा देश प्यार और स्नेह के इस पारंपरिक पर्व में डूबा नजर आएगा। होली का हुड़दंग हर किसी को पसंद होता है लेकिन अक्सर लोग केमिकल वाले जिद्दी रंगों के डर से पीछे हट जाते हैं। सबसे ज्यादा समस्या नाखूनों की होती है जहां फंसा हुआ रंग कई दिनों तक साफ नहीं होता और हाथ गंदे नजर आते हैं।

डार्क नेल पेंट

होली खेलने निकलने से पहले अपने नाखूनों पर गहरे रंग की नेल पॉलिश जरूर लगाएं। डार्क नेल पेंट नाखूनों के ऊपर एक मजबूत सुरक्षात्मक लेयर बना देता है। इससे केमिकल वाला रंग सीधे नाखून के संपर्क में नहीं आता। अगर आप रंगीन नेल पॉलिश नहीं लगाना चाहते तो ट्रांसपेरेंट कोट का इस्तेमाल करें। यह अदृश्य ढाल की तरह काम करेगा।

नाखूनों को करें ट्रिम

अक्सर लंबे नाखूनों के अंदरूनी हिस्सों में रंग और कीचड़ जमा हो जाता है उसे निकालना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि होली से एक दिन पहले नाखूनों को हल्का ट्रिम या छोटा कर लें। छोटे नाखूनों को साफ करना आसान होता है और इन्फेक्शन का खतरा भी कम रहता है।

तेल और मॉइस्चराइजर

रंग खेलने से पहले केवल चेहरे पर ही नहीं बल्कि नाखूनों और उनके आसपास की खाल पर सरसों या नारियल के तेल से अच्छी तरह मालिश करें। तेल की चिकनाहट के कारण रंग नाखूनों पर अपनी पकड़ नहीं बना पाते और पानी के पहले वॉश में ही आसानी से निकल जाते हैं।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल

नाखूनों के किनारों पर वैसलीन या पेट्रोलियम जेली की एक मोटी परत लगाएं। अक्सर रंग नाखूनों के कोनों में जाकर जम जाता है जिसे जेली की मदद से आसानी से रोका जा सकता है।

इन छोटे लेकिन स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी चिंता के बेफिक्र होकर होली का आनंद ले सकते हैं। इस बार रंगों के दाग की फिक्र छोड़िए और दिल खोलकर होली मनाइए।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान