विग्रेस पुथुर और सूर्यकुमार यादव (फोटो सोर्स- एक्स) 
लेटेस्ट न्यूज़

Mumbai Indians: कौन हैं विग्नेश पुथुर? कैसे बिना घरेलू क्रिकेट खेले IPL में हुई एंट्री, किया है शानदार डेब्यू

विग्नेश ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। हांलाकि इस मुकाबले को चेन्नई की टीम ने जीत लिया। लेकिन मुंबई के एक खिलाड़ी की चर्चा इस मैच में ज्यादा हो रही है। जी हां, दरअसल हम दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आईपीएल में डेब्यू करने वाले गेंदबाज विग्नेश पुथुर की बात कर रहे हैं। उन्होंने आज इस मौके को बखूबी निभाया और इसे यादगार भी बनाया।

कहा जा रहा है कि विग्नेश ने इससे पहले कही भी मैच नहीं खेला है। दरअसल हम यहां पर घरेलू क्रिकेट की बात कर रहे हैं। आज के प्रदर्शन के बाद इसे मुंबई इंडियंस की सफल खोज के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने इस मुकाबले में चेन्नई के नामदार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है।

डेब्यू मैच में लिए तीन विकेट

विग्नेश ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया। विग्नेश यही पर नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज दीपक हुड्डा को भी अपना शिकार बनाया।

विग्नेश पुथुर ने अब तक नहीं खेला है घरेलू मैच

आईपीएल के पहले ही मैच में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने इससे पहले कोई भी घरेलू मैच नहीं खेला है। लेकिन उन्होंने करीब 11 साल की उम्र से क्रिकट खेलना शुरु किया था। वो केरल क्रिकेट लीग में खेले हैं, लेकिन इससे पहले सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे। पुथुर ने इस टूर्मनामेंट में केवल तीन ही विकेट अपने नाम किए थे।

लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स ने उनके भीतर कुछ खास देखा, जिसकी वजह से पुथुर को अपनी फ्रैंचाइज में शामिल किया। इसके बाद उनका ट्रॉइल भी हुआ और आखिरकार उन्हें इस साल के आईपीएल में अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया। देखते ही देखते वो इस साल के पहले मैच में प्लइंग इलेवन का भी हिस्सा बन गए और इस मैच में तीन अहम विकेट अपने नाम कर गए।  बता दें कि विग्नेश पुथुर को इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?