गोवर्धन पूजा का पर्व (सौ.सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

साल 2025 में कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व? अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025 Date: हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर बड़े ही धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई जाती हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण कों 56 भोग लगाने की खास परंपरा हैं।

सीमा कुमारी

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। हर साल की तरह इस बार गोवर्धन पूजा का पावन पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के अगले दिन मथुरा समेत देश के अलग- अलग हिस्सों में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है।

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवों के राजा इंद्र का घमंड चूर करने और गोकुल के लोगों की उनके क्रोध से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था।

इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से साधक को प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व और इससे जुड़ी रोचक बातें -

जानिए क्या रहेगा गोवर्धन पूजा 2025 डेट और शुभ मूहर्त

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन अगल दिन 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 44 मिनट पर

चंद्रोदय - प्रातः 07 बजकर 01 मिनट से

चंद्रास्त - शाम 06 बजे

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 44 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 04 बजे से 05 बजकर 48 मिनट तक

गोवर्धन पूजा के दिन करें ये उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन मां तुलसी की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाएं। तुलसी मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से अन्न-धन से भंडार भरे रहते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं होती है। परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ऐसे दूर करें आर्थिक तंगी

अगर आप आर्थिक तंगी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान करने के बाद गाय माता की पूजा-अर्चना करें। तिलक लगाकर फूलमाला पहनाएं और आखिरी में चारा खिलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

।।गोवर्धन पूजा मंत्र ।।

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

।।श्री कृष्ण के शक्तिशाली मंत्र।।

''श्री कृष्णाय वयं नुम:

सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।

तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:।।

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज