ड्रेसिंग टेबल से जुड़े वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

दक्षिण दिशा में अगर है आपकी ड्रेसिंग टेबल, तो ज़िंदगी तबाह होने का ख़तरा, जानिए और क्या बरतें सावधानी

वास्तु शास्त्र में ड्रेसिंग टेबल को एक खास दिशा में रखने की मनाही है। कहते हैं कि वह मौत की दिशा होती है। अगर भूल से भी उस दिशा में ड्रेसिंग टेबल रखते है तो यमदूतों के पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips for Dressing Table: व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष-शास्त्र और वास्तु-शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। इसलिए घर में रखे हर चीज को वास्तु से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग चीजों को बिना कुछ सोचे-समझे कहीं भी रख देते है।

लेकिन, आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करना गलत है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन में अपना प्रभाव डालती है। ऐसे में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा और नियम बताए गए हैं, जिसमें ड्रेसिंग टेबल भी एक है।

ड्रेसिंग टेबल, जो आज हर किसी घर में होती है। अगर यह ड्रेसिंग गलत कमरे या दिशा में रखी हो तो इससे पति-पत्नी में कलह शुरू हो सकती है और एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु-शास्त्र में इसके बारे में क्या बताया गया है-

जानिए क्या है ड्रेसिंग टेबल से जुड़े वास्तु नियम

1. ड्रेसिंग टेबल को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ड्रेसिंग टेबल में लगे शीशे से हमेशा एक खास एक ऊर्जा निकलती रहती है। यह ऊर्जा सकारात्मक है या नकारात्मक, यह ड्रेसिंग टेबल लगाने के स्थान पर तय करता है।

2. ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार, ड्रेसिंग टेबल को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा यमराज की मानी जाती है, जो मृत्यु के देवता हैं। वहां पर ड्रेसिंग टेबल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जिससे आर्थिक तंगी, कलह और बीमारी आती है।

3. ड्रेसिंग टेबल बेडरूम में लगा है तो उसे गलती से भी खिड़की या दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर बाहर से आने वाली रोशनी शीशे पर पड़कर घर में फैलती है, जिससे नेगेटिविटी बढ़ती है।

4. ड्रेसिंग टेबल को उत्तर दिशा में रखने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा सुनिश्चित करें कि शौचालय ड्रेसिंग मिरर में प्रतिबिंबित नहीं करता है।

5. वास्तु-शास्त्र के अनुसार, बेड के एकदम सामने ड्रेसिंग टेबल लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों को बल मिलता है और पति-पत्नी के संबंध बिगड़ते हैं। इसके साथ ही बेड में भी शीशा लगवाने से बचना चाहिए।

अगर पहले से लगा है तो उसे निकलवा देना चाहिए. बेड में इस तरह शीशा लगा होना अशुभ ताकतों को घर में प्रवेश के लिए आकर्षित करता है, जिससे तमाम कठिनाइयों का दौर शुरू हो जाता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना