जस्टिन ट्रूडो, कैटी पेरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

सत्ता छिनी...तो करने आशिकी लगे ट्रूडो, पॉप स्टार के साथ किसिंग सीन वायरल, जल्द करेंगे शादी?

Trudeau-Katy Perry Viral Photos: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो और पॉप स्टार कैटी पेरी की वायरल तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें तेज कर दी हैं, हालांकि दोनों ने अब तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

अक्षय साहू

America: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो मशहूर पाॅप स्टार कैटी पेरी को किस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ट्रूडो का दो साल पहले ही अपनी सोफी ग्रेगोइरे से तलाक हुआ था।

तस्वीरों में 40 साल की कैटी पेरी काले स्विमसूट में और 53 साल के ट्रूडो बिना शर्ट के जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में दोनों गले मिल रहे हैं, जबकि एक और में ट्रूडो कैटी के गाल और पीठ को सहलाते हुए नजर आते हैं। ये तस्वीरें सितंबर में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा तट के पास ली गई थीं।

नही की रिश्ते की औपचारिक घोषणा

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने दोनों को एक सार्वजनिक व्हेल-वॉचिंग नाव के पास देखा। पहले तो पहचान नहीं पाए, लेकिन ट्रूडो के टैटू से उन्हें समझ आया कि वह वही हैं। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वे बहुत प्यार भरे अंदाज में थे। हालाँकि, कैटी और ट्रूडो ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ट्रूडो और कैटी पेरी की वायरल तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

कैटी पेरी का हाल ही में अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से ब्रेकअप हुआ है, जबकि जस्टिन ट्रूडो का अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे से तलाक हो चुका है। जुलाई में दोनों को मॉन्ट्रियल में एक डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद वे माउंट रॉयल पार्क में साथ टहलते भी नजर आए। ट्रूडो को कैटी के लाइफटाइम्स टूर के एक शो में भी देखा गया, जहां शो के सारे टिकट बिक चुके थे।

सत्ता जाने बाद बढ़ी नजदीकी

हालांकि, अगस्त तक दोनों के बीच की नजदीकियाँ कुछ कम हो गई थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं और पहले जैसी बातचीत नहीं होती। फिर भी, जुलाई तक दोनों के बीच लगातार मैसेजिंग चलती रही थी। हाल ही में एक सूत्र ने बताया कि कैटी अभी भी जस्टिन को बहुत पसंद करती हैं, और वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ निजी रखा जाए।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?