सुधांशु त्रिवेदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

जनता पार्टी के टूटने से दुखी थे अटल, आपातकाल पर सुधांशु त्रिवेदी ने किया खुलासा

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सब जानते हैं कि 1975 में सत्ता के मोह में किसने संविधान की हत्या की। उन्होंने कहा, उस समय न सिर्फ संविधान की हत्या की गई, बल्कि आवाज उठाने वालों को जेल में डाल दिया गया।

अक्षय साहू

25 जून 2025 को 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आपातकाल लेकर कई खुलासे किए और कांग्रेस पर हमला बोला। त्रिवेदी ने कहा, "आपातकाल के बाद इंदिरा सरकार को जवाब देने के लिए जनता पार्टी बनाई गई थी, जिसने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई थी। लेकिन आपसी मतभेद के चलते पार्टी टूट गई। इससे भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सालों तक दुखी रहे थे।" उन्होंने कहा, "यही वो समय था जब भाजपा का गठन हुआ। अपने गठन के बाद से ही भाजपा ने लगातार अपने कद को ऊंचा किया है। हम भारत की एकमात्र पार्टी हैं जिन्होंने कांग्रेस के बाद लगातार तीन बार सरकार बनाई है, जिसे जनता ने चुना है।" उन्होंने कहा, "आज सब जानते हैं कि संविधान की हत्या किसने की। वो कौन लोग थे जो अपने विरुद्ध लिखने पर पत्रकारों को जेल में डाल देते थे।"

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला