ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ऋषभ पंत सीरीज से हुए बाहर

Rishabh Pant's Injury Scan Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चौथे टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार वो अब क्रिकेट से 6 सप्ताह के लिए दूर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Rishabh Pant's Injury Scan Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर एवं उपकप्तान ऋषभ पंत को पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि वो 6 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

पंत का स्कैन रिपोर्ट सामने आ गया है। स्कैन रिपोर्ट सामने आते ही भारतीय टीम के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। मैनचेस्टर में अब पंत की जगह कौन बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि, विकेटकीपिंग को ध्रुव जुरेल करेंगे। लेकिन बल्लेबाजी पर अभी भी सवालिया निशान है। आईसीसी के नियम के अनुसार सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी केवल कन्कशन (सिर पर चोट) के बाद दिया जाता है। अब इस टेस्ट मैच में भारत 10 खिलाड़ी के साथ ही खेलेगा।

स्कैन में पता चला फ्रैक्चर

ऋषभ पंत की स्कैन रिपोर्ट में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर का पता चला है, जिसके कारण वह छह हफ़्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। जिसके बाद पंत चल भी नहीं पा रहे थे। वो मैदान के बाहर भी गाड़ी के सहारे से गए। हालांकि, इसके बाद भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत के बल्लेबाजी को लेकर विचार कर रही है।

मेडिकल टीम पंत के बल्लेबाजी के लिए कर रही विचार

बीसीसीआई की मेडिकल टीम अब कथित तौर पर दर्द निवारक दवा लेने के बाद पंत के बल्लेबाजी करने के विकल्प पर विचार कर रही है, लेकिन ऐसा होते मुमकिन नहीं दिख रहा है। क्योंकि स्कैन के रिपोर्ट से पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है।

इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ़्तों के लिए बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की जरूरत है और उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है।

पंत अगले टेस्ट से भी हुए बाहर

ऐसे में वो अब एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। पंत ने अब तक भारत के लिए 462 रन बनाए। अगर वो इस सीरीज में पांचों मैच खेलते तो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे।

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'आत्मकथा' का किया विमोचन, जानें इस किताब में क्या है ऐसा खास

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन

रांची में देर रात धरना स्थल पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP MLA के हिरासत के दावों के बीच सामने आई असली वजह

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत