(डिजाइन) 
लेटेस्ट न्यूज़

नवंबर खत्म होने में 4 दिन बाकी: चार जरूरी काम, जो 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें

Latest News: नवंबर खत्म होने में केवल 4 दिन बचे हैं। 30 नवंबर तक पेंशन जीवन प्रमाणपत्र, PNB KYC, NPS से UPPS बदलाव और टैक्स चालान पूरा न करने पर सेवाएं बंद हो सकती हैं।

प्रिया सिंह

Only 4 Days Left In November Complete These Important Works: नवंबर का महीना खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। इन चार दिनों में कई जरूरी वित्तीय और बैंकिंग कार्यों की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। अगर समय पर ये काम नहीं किए गए तो पेंशन रुक सकती है और बैंकिंग सुविधाएं बंद हो सकती हैं। इसलिए इन सभी प्रक्रियाओं को समय रहते पूरा करना बेहद जरूरी है।

चार जरूरी काम, जो 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें

1. पेंशनभोगी जीवन प्रमाणपत्र जमा करें

देश भर के सभी पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इस वर्ष भी 30 नवंबर अंतिम तारीख है और यदि प्रमाणपत्र समय पर जमा नहीं हुआ तो दिसंबर की पेंशन रोक दी जाएगी। बाद में प्रमाणपत्र जमा करने पर पेंशन दोबारा शुरू की जा सकती है। आप इसे घर बैठे भी कर सकते हैं, जीवन प्रमाण ऐप, डोरस्टेप बैंकिंग, डाकघर या बैंक में बायोमेट्रिक से आसानी से जमा किया जा सकता है।

2. सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS से UPPS में बदलाव का आखिरी मौका

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को NPS से नई एकीकृत पेंशन योजना (UPPS) में ट्रांसफर होने का मौका दिया है। अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है। यह तारीख पहले जून और बाद में सितंबर तक बढ़ाई गई थी। UPPS योजना में सुरक्षित पेंशन और टैक्स लाभ मिलते हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

3. PNB ग्राहक KYC अपडेट जरूर करें

पंजाब नेशनल बैंक ने चेतावनी जारी की है कि जिन खातों में KYC अपडेट 30 सितंबर तक होना था, उन्हें 30 नवंबर तक अपडेट न करने पर लेन-देन रोक दिया जाएगा। KYC अपडेट ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप, पोस्ट या किसी भी शाखा के माध्यम से किया जा सकता है।

4. टैक्स चालान और रिटर्न जमा करने की आखिरी तारीख

अक्टूबर 2025 माह के लिए TDS चालान-cum-स्टेटमेंट फाइलिंग की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर है। जिन करदाताओं की अंतरराष्ट्रीय या विशेष वित्तीय लेन-देन रिपोर्टिंग अनिवार्य है, उन्हें भी इसी तारीख तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करनी होगी।

अगर अब तक आपने ये काम पूरे नही किये हैं जो जल्द ही पूरे करें। भीड़ और परेशानी से बचने के लिए सभी कार्य आज ही पूरे करवा सकते, वरना पेंशन, बैंकिंग और टैक्स सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?