लालू के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी ने बोला हमला 
ताजा खबर

'दलितों का अपमान...खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं', लालू के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी ने बोला हमला

लालू यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के फोटो फ्रेम का अपमान बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में कहा कि ये लोग खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं।

अर्पित शुक्ला

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के फोटो फ्रेम का अपमान करने के लिए लालू यादव को घेरा। पीएम मोदी ने सीवान में गले में नीले रंग का गमछा डालकर संबोधित करते हुए सभा में कहा कि यह लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। इस मसले पर लालू से माफी मांगने की मांग पर पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े तथा अति पिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है।

आंबेडकर भी  परिवारवाद के खिलाफ थे

पीएम मोदी ने कहा कि हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। लेकिन लालटेन और पंजे वाले केवल परिवार का साथ, परिवार का विकास कहते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है, अपने-अपने परिवारों के हित के लिए यह देश के, बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर भी इस तरह की राजनीति के बिल्कुल खिलाफ थे।

इसलिए ये लोग कदम-कदम पर उनका अपमान करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि अभी पूरे देश ने देखा है कि राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ किस तरह का व्यवहार किया है। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगो। लेकिन मैं जानता हूं, यह लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े को लेकर कोई सम्मान नहीं है।

आरजेडी तथा कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को पैरों में रखती है, वहीं मोदी बाबा साहेब आंबेडकर को अपने दिल में रखता है। पीएम ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान करके यह लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहेब का यह अपमान कभी नहीं भूलेंगे।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई