कॉन्सेप्ट फोटो 
ताजा खबर

INDIA ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल! अकेले पड़ी कांग्रेस मतभेद मिटाने में जुटी

Monsoon Session Parliament: संसद के मॉनसून सत्र से पहले, कांग्रेस ने 19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। इससे पहले सहयोगी दल कांग्रेस पर सवाल उठा चुके हैं।

अर्पित शुक्ला

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव के बाद से ही इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में घटक दलों के बीच सीधी तकरार देखने को मिली। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तो दिल्ली में कांग्रेस ने आप को भारी नुकसान पहुंचाया। नतीजा ये रहा कि दोनों राज्यों में भाजपा को जीत मिली।

अब एक बार फिर संसद के मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष एक होकर सरकार को घेरने का प्लान बना रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से 19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। बैठक का नेतृत्व सोनिया गांधी खुद करेंगी। इस बैठक का मकसद विपक्षी एकता दिखाना और सरकार को घेरने के लिए एक ठोस रणनीति बनाना है। हालांकि, इस बैठक से भी आम आदमी पार्टी के दूर रहने की संभावना है। इससे पहले अलग-अलग पार्टियां कांग्रेस पर सवाल उठा चुकी हैं।

सरकार को घेरने की कोशिश

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस ने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर सवाल उठाए हैं। अब मॉनसून सत्र के दौरान भी ये मुद्दा संसद में उठ सकता है।

मतभेद दूर करना चाहती है कांग्रेस

मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस चाहती है कि विपक्ष का एक साझा एजेंडा बने। इससे संसद सत्र के दौरान सरकार को मुद्दों पर घेरा जा सकेगा। कांग्रेस घटक दलों के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस सत्र से पहले सभी दलों के साथ चर्चा कर के इंडिया ब्लॉक को एक करना चाहती है।

बैठक में बनेगी विपक्षी दलों की रणनीति

खबरों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों को एक करने में लगी हुई है। 19 जुलाई को होने वाली मीटिंग में विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्षी दल संसद में सरकार को जवाबदेह बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। सोनिया गांधी की मौजूदगी से इस बैठक को एकता का संदेश मिलेगा।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट