प्रतीकात्मक तस्वीर: बारिश का अलर्ट (फोटो: सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

3 राज्यों में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में खासतौर पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

प्रतीक पाण्डेय

देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी तो कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई के बीच कई राज्यों में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो 12 से 14 जुलाई तक मध्य प्रदेश में, 12 से 16 जुलाई के बीच राजस्थान में और 13 से 15 जुलाई के बीच झारखंड में और 13 से 14 जुलाई के बीच गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन राज्यों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगालस बिहार, ओडिशा में अलग जगहों पर भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भी अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इन सभी जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी है कि मौसम की बिगड़ती स्थिति पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। घर के अंदर रहें, खिड़की और दरवाजे बंद रखें, यात्रा से बचें यदि संभव हो, सुरक्षित आश्रय लें; पेड़ों के नीचे शरण न लें, कंक्रीट की जमीन पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों से न लगें। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें, जल स्रोतों से तुरंत बाहर आ जाएं।

आपको बता दें कि बीते दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई भीषण बारिश हुई थी। अब एक बार फिर इन जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है। इसके साथ-साथ बादल फटने की भी आशंका जताई जा रही है। 12 और 13 जुलाई को होने वाली बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भा जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन