मिस्र में मिली 5,000 साल पुरानी शराब 
लेटेस्ट न्यूज़

इस्लाम में हराम, इस मुस्लिम देश में मिली 5,000 साल पुरानी शराब, इतिहास चौंकाने वाला

रानी मेरिट-नीथ के मकबरे में ये शराब के जार मिले हैं। रानी मेरिट-नीथ ने मिस्र पर करीब 3000 ईस्वी में शासन किया था। मकबरे से सैकड़ों जार मिले हैं जिनमें से कई जार अभी भी असली डाट से सील हैं।

अक्षय साहू

काहिरा: इस्लाम में शराब रखने, पीने और बनाने को हराम माना जाता है। मुसलमानों को साफतौर पर शराब से दूर रहने के लिए कहा जाता है। लेकिन मिस्र में पुरातत्वविदों को 5,000 साल पुरानी शराब के जार मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि शराब के ये जार एक रानी के कब्र के खंडहरों से मिले हैं।

मिस्र के पुरातत्वविदों को रानी मेरेट-नीथ के मकबरे के खंडहरों से 5,000 साल पुरानी शराब के जार मिले हैं। इनमें कई जार अभी तक सील बंद हैं। पुरातत्वविदों की मानें तो यह खोज शुरुआती मानव इतिहास के समय शराब बनाने और पीने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है। खुदाई में मिली शराब की जांच से पता चलता है कि प्राचीन मिस्र के लोग शराब कैसे बनाते, सुरक्षित रखते और उपयोग करते थे।

कौन थी रानी मेरिट-नीथ?

रानी मेरिट-नीथ के मकबरे में ये शराब के जार मिले हैं। रानी मेरिट-नीथ ने मिस्र पर करीब 3000 ईस्वी में शासन किया था। पुरातत्वविदों को रानी के कब्र के मकबरे से सैकड़ों शराब के बर्तन मिले हैं। हालांकि इनमें से बहुत सारे जार क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन कई जार अभी भी असली डाट से सील हैं। जार की अच्छी हालत और अंगूर के बीज मिलने से यह खोज बहुत खास और वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है। मकबरे में शिलालेख और दरबारियों की कब्रें हैं। इससे पता चलता है कि शराब मिस्र के खास लोगों के लिए अंतिम संस्कार की रस्मों का हिस्सा रही है। जलजला आ रहा है! कुदरत के कहर से कांपेगा यह ताकतवर देश, 6 फीट जमीन में समा जाएंगे शहर

हो सकते हैं कई अहम खुलासे

पुरातत्वविदों का मानना है कि रानी मेरेट-नीथ के मकबरे के खंडहरों से 5,000 साल पुरानी शराब मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनका कहना है कि यह खोज प्राचीन समय में शराब बनाने और रखने के तरीके को समझने में मददगार साबित होगी। इससे अंगूर के बीजों से शुरुआती अंगूर की खेती के बारे में पता चलेगा। सीलबंद जारों का इस्तेमाल यह भी बताता है कि प्राचीन मिस्र के लोगों ने शराब को सुरक्षित रखने के तरीके खोज लिए थे। आज भी शराब को सुरक्षित रखने और उसे पुराना करने के लिए यही तरीका उपयोग किया जाता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर