बजट की घोषणा (सौ. सोशल मीडिया ) 
लेटेस्ट न्यूज़

भारत के किसानों को मिली ये सौगात, अन्नदाताओं के लिए हुए ये बड़े ऐलान

इस बजट में केंद्र सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए कृषि सेक्टर में कई बड़े और अहम बदलाव किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को बड़ी सौगातें दी है।

अपूर्वा नायक
आपको जानकारी दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को दी जाने वाली किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ा दिया है। इसे 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर दिया है। ऐसा करने से किसान अब क्रेडिट कार्ड की मदद से 5 लाख रुपये तक की राशि को खर्च कर सकते हैं।
देश में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरूआत की जाएगी। जिसका सीधा फायदा देश के 100 जिलों को होने वाला है। सीतारमण ने कृषि को ‘विकास का पहला इंजन' बताया और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का प्रस्ताव सामने रखा है।
डेयरी और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाएं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुग्ध उत्पादन और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन देने की घोषणा की है। इन योजनाओं से 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को लाभ होगा।
समुद्री प्रोडक्ट्स को लेकर भी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समुद्री उत्पाद को सस्ता करने का ऐलान किया है। साथ ही समुद्री उत्पाद पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 30 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत तक किया गया है।
बिहार के किसानों की आवक बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बिहार के जो किसान मखाने की खेती करते है, उनके लिए मखाना बोर्ड गठन करने की बात कही है। बिहार के मखाना क्षेत्र के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में सुधार के लिए एक समर्पित मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
भारत में बढ़ती दालों की कीमतों को कम करने के लिए और दालों की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार ने इस बजट में अहम घोषणा की है। दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए एक बड़े कदम के तौर पर 6 साल का मिशन अरहर, उड़द और मसूर उत्पादन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें