धनबाद में हुआ हादसा (सोर्स- आईएएनएस) 
झारखंड

Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी

Munidih Gas Leak: धनबाद के मुनीडीह में कबाड़ चोरी के दौरान गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह हादसा कबाड़ चोरी के दौरान होने की बात सामने आई है।

सजल रघुवंशी

Dhanbad Gas Leak: झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गैस लीक होने की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से प्रभावित हुए। प्रारंभिक जांच में यह हादसा कबाड़ चोरी के दौरान होने की बात सामने आई है।

कबाड़ चोरी के दौरान हुआ गैस रिसाव

मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने के इरादे से मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काटने की कोशिश की। सिलेंडर कटते ही उसमें से तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की गंध इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोग कुछ ही देर में बेहोश हो गए। इस लापरवाही ने देखते ही देखते एक गंभीर हादसे का रूप ले लिया।

हादसे में तीन लोगों की मौत

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने जानकारी दी कि कुल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले के हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध गतिविधियों और लापरवाही के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच