प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया  
झारखंड

Jharkhand: सिमडेगा में जंगली हाथियों का आतंक, दो लोगों की मौत, वन विभाग ने की मुआवजे की घोषणा

सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइर्गी देबाटोली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हाथी ने 28 वर्षीय युवक विकास ओहदार पर हमला कर दिया। दूसरी घटना सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में हुई।

विकास कुमार उपाध्याय

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार यानी 28 मार्च को जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये हमले जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए। मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि तत्काल राहत के रूप में 10,000 रुपये प्रदान किए गए हैं।

घर के बाहर सो रहे युवक को कुचला

सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइर्गी देबाटोली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हाथी ने 28 वर्षीय युवक विकास ओहदार पर हमला कर दिया। विकास अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी अचानक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर उसे कुचल दिया। हाथी के भारी पैरों तले दबकर विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

महुआ चुनने गई महिला की गई जान

दूसरी घटना सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में हुई। यहां सुबह करीब छह बजे 45 वर्षीय महिला सिबिरया लुगुन पास के जंगल में महुआ के फूल चुनने गई थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मुआवजा और राहत राशि

सिमडेगा के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) शशांक शेखर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10,000 रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को झारखंड सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

वन विभाग ने सिमडेगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों के बढ़ते हमलों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और रात में घर के बाहर न सोने की सलाह दी है।

झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में जंगली हाथियों के हमले के मामले बढ़े हैं। वन विभाग लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है, लेकिन आबादी वाले इलाकों में हाथियों का प्रवेश चिंता का विषय बना हुआ है।

- भाषा इनपुट के साथ।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा