भारतीय ट्रेन। इमेज-सोशल मीडिया 
झारखंड

रेल नियमों में बड़ा बदलाव, एक जनवरी से ट्रेनों के आने-जाने का होगा नया समय

New Railway Time Table: रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी से लागू होगा। इसके तहत धनबाद से चलने वाली ट्रेनों के समय में 5 से 15 मिनट तक का बदलाव किया जाएगा। यात्री नए समयानुसार यात्रा की योजना बना लें।

रंजन कुमार

Railway Time Table: रेलवे का नया टाइम टेबल एक जनवरी से लागू हो जाएगा। नए टाइम टेबल के तहत लंबी दूरी की कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की मंजूरी दी गई है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अच्छी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

धनबाद होकर गुजरने वाली 12307 हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस (12307 Howrah–Jodhpur Express) और 12308 जोधपुर–हावड़ा एक्सप्रेस का एक जनवरी से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा।

महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव

12323 हावड़ा–बाड़मेर एक्सप्रेस और 12324 बाड़मेर–हावड़ा एक्सप्रेस (12324 Barmer–Howrah Express) का ठहराव एक जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर दिया गया है। इन ठहरावों से राजस्थान और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त जसीडीह से वास्को द गामा (Jasidih-Vasco da Gama Express) के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया गया है। ट्रेन का बेल्लारी से कैसल राक के बीच नौ स्टेशनों पर आगमन समय पहले कर दिया गया है। बेल्लारी, तारनागल्लू, हासपेट, कोप्पल, गडग, लोंडा, हुबली, धारवाड़, कैसल राक स्टेशन पर यह ट्रेन अब 15 से 20 मिनट पहले पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि इससे मार्ग पर समय पालन में सुधार होगा और संचालन अधिक सुचारू होगा।

ट्रेन का समय जांच लें

नए टाइम टेबल के तहत धनबाद से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव होने की संभावना है। वैसे, धनबाद से संबंधित ट्रेनों के समय परिवर्तन की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रेल अधिकारियों के अनुसार अंतिम सूची जारी होने के बाद यात्रियों को अद्यतन समय की जानकारी दी जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि एक जनवरी के बाद यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन का समय एनटीईएस, आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

गाजियाबाद में 8 ट्रेनों का संचालन फिर से होगा शुरू

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के चलते रद्द चल रहीं आठ ट्रेनों को आज से संचालित किया जाएगा। लोकल ट्रेनों के संचालन से हजारों नौकरीपेशा और छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। पुनर्निर्माण कार्यों के कारण अलग-अलग तिथि पर 16 ट्रेनों को रद्द किया गया था। इनमें अधिकतर ट्रेनें दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलती हैं। इससे हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई थी। कुछ ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर चार के स्थान पर पांच पर रोकी जा रहीं। ज्यादातर ट्रेनों को 16 दिसंबर को संचालित किया गया था। अब 8 ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट