JPSC-JSSC विवाद सौजन्य-IANS
झारखंड

JPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज

Jharkhand JPSC JSSC Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच दूसरी बैठक हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की मांगों को जायज बताया और सुझावों के लिए ईमेल जारी किया।

प्रिया जैस

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्रों और सरकार के बीच आज यानी शनिवार 8 अगस्त को दूसरी बैठक हुई। यह बैठक स्टेट गेस्ट हाउस रांची में एक घंटे तक चली। अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने बात की। इस बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री वार्ता में शामिल हुए थे, जिनमें चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद थे।

रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन को लेकर बैठक के बाद झारखंड के युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगें और सुझाव रखने के लिए हमसे मिला। यह प्रतिनिधिमंडल और उनकी मांगें पूरी तरह से जायज लगती हैं। हमारा मानना ​​है कि जब ये मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी, तो सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।"

सरकार ने मांगे सुझाव

रांची में PSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन को लेकर उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "हम अलग-अलग छात्र समूहों और संबंधित लोगों से मिलते रहेंगे। हम उन सभी से मिलेंगे। इसके अलावा, हम एक ईमेल आईडी -JPSSC.feedback@gmail.com - जारी कर रहे हैं। कोई भी छात्र, व्यक्ति या संबंधित पक्ष इस पते पर अपने सुझाव भेज सकता है।"

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, कि "हमारा मकसद है कि सभी के सुझावों के आधार पर सुधार की नीति बनाई जाए और सामूहिक फैसला लिया जाए। सरकार मिले हुए ईमेल के आधार पर उनकी चिंताओं पर विचार करेगी।"

इस मामले पर रांची जिला अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा, "सबसे पहले, मैं इस पहल के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस आंदोलन में कई स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए, उन्होंने इसका समर्थन किया और इसमें योगदान दिया, और अब सरकार उन सभी को बातचीत के लिए बुला रही है। इसे छात्रों से बात करके और उनके अनुभवों, चिंताओं, मांगों और उम्मीदों को समझकर तैयार किया गया था।"

रांची में छात्रों के समर्थन में उतरा ABVP

इस बीच रांची में छात्रों के समर्थन में ABVP गुट भी सामने आ गया है। ABVP कार्यकर्ताओं ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस और कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान रांची में जमकर नारेबाजी हुई।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...