रांची में छात्रों का सत्याग्रह सौजन्य - X@saikirankannan
झारखंड

रांची बना 'छोटा जंतर-मंतर': JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?

JPSC Students Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का 'जंतर-मंतर' जैसा महाआंदोलन जारी है। OMR शीट में हेरफेर और परीक्षा धांधली के बीच माहौल किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन से कम नहीं दिख रहा।

प्रिया जैस

Ranchi JPSC Student Protest News: झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों एक बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बनी हुई है। दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थी जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ डटे हुए हैं। यहां का माहौल किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन से कम नहीं दिख रहा है।

सैकड़ों की संख्या में छात्र पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं। रविवार की शाम को इन अभ्यर्थियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर एक विशाल मार्च निकाला, जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का जोश इस कदर हाई है कि वे कड़कती बिजली और बरसात की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।

ब्लैकलिस्टेड कंपनी का खेल

इस पूरे विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह 14वीं सिविल सर्विसेज परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में सामने आई बड़ी खामियां हैं। छात्रों का गंभीर आरोप है कि पासिंग मार्क्स यानी कट-ऑफ तय करने में भारी गड़बड़ी की गई है। इतना ही नहीं, मेरिट लिस्ट पर जिम्मेदार अधिकारियों के हस्ताक्षर तक नहीं थे। सबसे हैरान करने वाला मामला ओएमआर (OMR) शीट में हेरफेर का है।

छात्रों का दावा है कि जिस 'TDPL' कंपनी को परीक्षा कराने का ठेका दिया गया, उसे सरकार ने महज एक महीने पहले ही ब्लैकलिस्ट किया था । अब छात्र मांग कर रहे हैं कि ओएमआर शीट में 'Not Attempted' का पांचवां विकल्प जोड़ा जाए ताकि भविष्य में छेड़छाड़ न हो सके।

आमरण अनशन के साथ 'सोनम वांगचुक पार्ट-2' का आगाज

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अब आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। प्रदर्शनकारी उन्हें 'सोनम वांगचुक पार्ट-2' कह रहे हैं। महतो का कहना है कि जब तक 14वीं जेपीएससी रद्द नहीं होती और दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी का मिला सपोर्ट

आंदोलन स्थल पर रात के वक्त भी छात्रों का जमावड़ा कम नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि बेरोजगारी ने उनकी रातों की नींद और दिन का चैन पहले ही छीन लिया है, इसलिए अब वे रात में जगकर सोती हुई सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं । उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिल चुका है।

सियासत भी तेज: सीबीआई जांच की बढ़ती मांग

छात्रों के इस बढ़ते आंदोलन ने झारखंड की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। जहां एक तरफ 'इंडिया' गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एकजुट दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबूलाल मरांडी ने छात्रों का खुला समर्थन किया है। मरांडी ने सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से कराने की मांग की है। छात्रों का भी यही कहना है कि सीआईडी (CID) जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसी जांचों का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना