चिराग पासवान (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
झारखंड

Jharkhand Election: चुनाव लड़ने जा रही चिराग पासवान की पार्टी, NDA खेमें को मिलेगी मज़बूती

झारखंड विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी [आर] अब चुनावी मैदान में उतरने वाली है, पार्टी ने प्रदेश की चतरा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

प्रतीक मिश्रा

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए एनडीए मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दावा कर रही है। घटक दलों में सीट शेयरिंग होने के बाद चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी [रामविलास] का प्रदेश की चतरा सीट से चुनाव लड़ने का एलान हो चूका है। चतरा सीट लोजपा के खातें में जाने से अब झारखण्ड में चिराग पासवान की पार्टी ने एंट्री कर ली है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, लोजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश लोजपा अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने एक स्वर से मजबूती के साथ एनडीए के घटक दल के द्वारा चुनाव मैदान में उतरने का दावा किया।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल चुनाव से पहले और चुनाव के बाद एकजुट रहेंगे और राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू और लोजपा से औपचारिक घोषणा हो चुकी है और आज मैं जदयू अध्यक्ष से भी मिलने जा रहा हूं जल्द ही उनके द्वारा भी एक मंच पर औपचारिक घोषणा की जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि एनडीए के द्वारा जल्द ही साझा घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

बता दें कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर NDA हर बिंदु पर बारीकी से ध्यान देकर आगे बढ़ रही है और इसमें सबसे बड़ी बात यह सामने निकलकर आ रही है कि NDA अपने घटक दलों को लेकर भी बेहद गंभीर है तथा उन्हें सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा झारखण्ड में ही डटें हुए है और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर ग्राउंड लेवल पर पार्टी तथा गठबंधन को मजबूत करने के प्रयास में लगे हुए है। NDA में अबतक तो सबकुछ ठीक दिखाई पड़ रहा है और सभी दल एक सुर में चुनाव मजबूती से लड़ने की बात कह रहे।

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म