बीजेपी नेता चंपाई सोरेन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड की सियासत में आने वाला है भूचाल, जेएमएम में वापसी करेंगे चंपाई सोरेन!

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच चर्चा है कि झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में बीजेपी नेता चंपाई सोरेन जेएमएम में वापसी कर सकते हैं।

अभिषेक सिंह

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी नेता तेजी सी पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। वहीं, अब झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में बीजेपी नेता चंपाई सोरेन को लेकर जेएमएम नेता और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद झारखंड का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने ऐसा बयान दिया जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। चंपई सोरेन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "वे हमारे अभिभावक थे। अभी भी हैं। यह दुख की बात जरूर है कि वे दूसरी पार्टी में हैं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौट आएंगे।"

बसंत सोरेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी ने चंपई सोरेन को टिकट दिया है। बीजेपी ने उन्हें सरायकेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। अगस्त में वे जेएमएम से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। उनका दावा है कि इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन के भाई ने बीजेपी से जेएमएम में शामिल हुई लुईस मरांडी पर भी प्रतिक्रिया दी।

लुईस मरांडी को लेकर कही बड़ी बात

बसंत सोरेन ने कहा कि कल वे विपक्ष में थीं, आज साथ हैं। आपस में कोई दुश्मनी नहीं है। जिसे जो अच्छा लगा, उसी पार्टी में शामिल हो गए। जिस पार्टी में वे थीं, उसके सिद्धांत उन्हें पसंद नहीं थे और आज वे हमारे साथ हैं।" आपको बता दें कि अभी तक झामुमो ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। बसंत सोरेन दुमका से विधायक हैं और झामुमो की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई के अलावा कल्पना सोरेन भी राजनीति में हैं। वह गांडेय सीट से विधायक हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं जहां दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की जनता इस बार किसे सत्ता की कुर्सी सौंपती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला