शिबू सोरेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।

आकाश मसने

Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की।

81 वर्षीय शिबू सोरेन को जून के अंतिम सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके इलाज के दौरान हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही कैंप कर रहा था, हालांकि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी जिम्मेदारियों के चलते कुछ बार रांची भी लौटे।

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली और ऐतिहासिक चेहरा थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और कई बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शुन्य हो गया हूं।

डॉक्टरों ने 8:56 बजे मृत घोषित किया

सर गंगा राम अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। किडनी की समस्या से जूझ रहे सोरेन को डेढ़ महीने पहले स्ट्रोक हुआ था। वह लगभग एक महीने तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहे। डॉक्टरों की एक टीम आईसीयू में लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका।

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी