झारखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही (सौजन्य सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, पांच की मौत, तीन दर्जन से ज्यादा गांव पानी में डूबे

Flood wreaked havoc: झारखंड में बाढ़ का तांडव देने को मिल रहा है। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में मूलाधार बारिश होने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

पूजा सिंह

Five People Died Due To Heavy Rain In Jharkhand: झारखंड में मूलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए। राजनगर के बीडीओ मलय दास ने जानकारी दी है कि, ‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।'

घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होनें बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई।

उफनती नदी में डूबे पति-पत्नी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपत्ति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने  जानकारी दी कि, ‘पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।' अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

प्रदेश के कई जिलों नें बाढ़ जैसे हलाता है। लगातार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। तीन दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, करीब दो सौ गांवों का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से टूट गया है। दर्जनों की संख्या में पुल-पुलिया व सड़कें बह गई हैं। अधिकारियों को कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में रहत और बचाव कार्य चल रहा। जान माल का नुकसान नहीं हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एनडीआरएफ को बुलाया जा रहा है, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर