झारखंड कैबिनेट (फोटो सोर्स - एक्स) 
झारखंड

झारखंड : हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों का विभाग तय, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मिले हैं ये विभाग

झारखंड कैबिनेट में दीपिका पांडे सिंह को हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और फैमिली वेलफेयर, पार्लियामेंट्री अफेयर्स का जिम्मा दिया गया है। दीपिका झारखंड की महागामा विधानसभा सीट से जीतकर इस बार के विधानसभा चुनाव में विधायक बनी हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में बीते 28 नवंबर को ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में 5 दिसंबर को झारखंड में हेमंत सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। सीएम हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों के विभाग पर मुहर लग चुकी है। बता दें, हेमंत सरकार के कैबिनेट में राधाकृष्ण किशोर को वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा इनहें एक्स्ट्रा डिपार्टमेंट भी मिले हैं, जिसमें प्लानिंग और डेवलपमेंट, कॉमर्शियल टैक्सेस और फूड डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंज्यूमर अफेयर्स भी शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह राधाकृष्ण किशोर छतरपुर विधानसभा सीट से इस बार के चुनाव में विधायक चुने गए हैं।

झारखंड कैबिनेट में दीपिका पांडे सिंह को हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और फैमिली वेलफेयर, पार्लियामेंट्री अफेयर्स का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि दीपिका झारखंड की महागामा विधानसभा सीट से जीतकर इस बार के विधानसभा चुनाव में विधायक बनी हैं। जामताड़ा से विधायक बने इरफान अंसारी को रूरल डेवलपमेंट, रूरल वर्क और पंचायती राज की जिम्मेदारी दी सौपी गई है। शिल्पी नेहा तिर्की को एग्रीकल्चर, एनीमल हसबेंड्री और को-ऑपरेटिव और डिजास्टर मैनेजमेंट का पदभार संभालने के लिए दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शिल्पी, मांडर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग में हो सकते हैं बदलाव

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए हैं। ऐसे में 6 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक भी भी होनी है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि उनके कोटे के मंत्रियों के विभागों में कुछ बदलाव हो सकता है। कुछ मंत्रियों के विभागों की अदला बदली भी जा सकती है। क्योंकि इरफान अंसारी आवंटित विभाग से खुश नहीं हैं।

ध्यान देने वाली बाच यह है कि गुरुवार, 5 दिसंबर को झारखंड में 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह और आरजेडी के कोटे से एक विधायक शामिल हैं। झामुमो से सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हफीजुल हसन को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं, आरजेडी से संजय प्रसाद यादव को इस बार के कैबिनेट में जगह दिया गया है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा