हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन (फोटो - एक्स) 
झारखंड

झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले! रांची को जल्द मिलेगा एक और फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनका प्रयास है कि इस फ्लाईओवर का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। इसके साथ ही इस फ्लाईओवर की एक अलग पहचान होगी।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बन गई है। हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार झारखंड का सीएम बने हैं। झारखंड में सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण बीते 28 नवंबर को हुआ था, जिसमें इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। झारखंड का कार्यभार संभालने के बाद से ही सीएम सोरेन खटा-खट फैसले ले रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि खाते में भेजने का ऐलान किया और अब 3 दिसंबर को सीएम सोरेन रांचीवासियों के लिए एक और फ्लाईओवर बनवाने का ऐलान किया है।

दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीएम सोरेन ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर को लेकर निर्देश दिया। सीएम सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखें। इसके साथ ही समय सीमा पर भी विशेष ध्यान देने का काम करें।

फ्लाईओवर निरीक्षण करने के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सोरेन ने कही ये बात

सीएम हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर निरीक्षण करने के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "पहले भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर को निर्धारित समय-सीमा से पहले ही राजधानीवासियों को समर्पित किया जा चुका है। मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांचीवासियों को समर्पित किया जा सके, इसके लिए राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं फ्लाईओवर निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हुए हैं।"

रांची में बन रहे फ्लाईओवर की होगी एक अलग पहचान

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने और आगे कहा कि उनका प्रयास है कि इस फ्लाईओवर का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा और यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर बनकर तैयार होगा।

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा