झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
झारखंड

चुनाव से पहले बदला गया झारखंड पुलिस का चेहरा, ECI के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को हटाकर अजय सिंह को बनाया गया DGP

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब अजय कुमार सिंह राज्य के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं।

Saurabh Pal

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के मुखिया को बदलने का सरकार को निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से शाम 7 बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। सरकार को दिए गए निर्देश में चुनाव आयोग की तरफ से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उनकी जगह पर उनके समकक्ष राज्य के वरिष्ठ अधिकारी को डीजीपी नियुक्त किया जाए।

झारखंड के नया डीजीपी वरिष्ठ IAS अधिकारी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। अजय कुमार सिंह इससे पहले भी झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं। फिलहाल वे झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित थे। 1989 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार सिंह नीरज सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड के पुलिस के मुखिया बने थे। इससे पहले वह हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

तीन माह पहले बने थे गुप्ता डीजीपी

गौरतलब है कि इससे पहले भी चुनाव आयोग के निर्देश पर राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाम भजंत्री को हटाया जा चुका है। उनके स्थान पर वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने से संबंधित जारी नहीं किया है। गुप्ता ने 3 महीने पहले डीजीपी का पदभार संभाला था।

ये भी पढ़ें-

विवादों में रह चुके हैं अनुराग गुप्ता

बता दें कि 1990 बैच के IAS अधिकारी अनुराग गुप्ता जुलाई 2024 में झारखंड के डीजीपी बने थे। उनके पास एसीबी और सीआईडी-डीजी की भी जिम्मेदारी थी। 2016 के चुनाव में वह विवादों के कारण प्रदेश में चर्चा में आए थे। उन पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तात्कालीन विधायक निर्मला देवी को वोट देने के लिए लालच देने का आरोप लगा था। इसके साथ विधायक के पति व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का भी आरोप लगाया गया था।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?