सोपोर में सुरक्षाबलों का एक्शन (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुड़ाए छक्के, मुठभेड़ में एक आतंकी को उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे आतंकी गतिविधियों के बीच आज सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के सात हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया।

शुभम पाठक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार बढ़ रहे आतंकी गतिविधियों के बीच आज सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां पुलिस और 32RR की टीम ने आतंकियों को खदेर दिया। जिस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई जिसमें एक आतंकी की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इलाके में सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे। जिस दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर लगातार रूप से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। जो कि भारत और भारतीय सेना के नजरिए से अच्छी बात नहीं है। जुलाई में भी डोडा जिले में एक मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे।

इसके साथ ही याद दिला दें कि 8 जुलाई को कठुआ जिले के बीहड़ पहाड़ी इलाके में सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। इनके अलावा, 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। दुखद बात यह है कि इन मुठभेड़ों के दौरान दो सैनिकों की जान चली गई।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत