LoC पर फायरिंग से क्या युद्ध के लिए भारत को उकसा रहा है पाकिस्तान?  
जम्मू कश्मीर

Poonch: भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है पाकिस्तान! LoC पर फायरिंग से और बढ़ रहा तनाव

Poonch Firing: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी सेना एलओसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर रही है। 15 निर्दोषों की मौत हो गई है। सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है।

अनिल सिंह

Pakistan Army Violates Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया, लेकिन पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की है। पाकिस्तान की तरफ से इस फायरिंग में भारत के करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है? तनावपूर्ण माहौल में उसे संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की जरूरत क्या है? क्या वो आतंकियों को हुए नुकसान का बदला ले रहा है?

एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग जम्मू कश्मीर के पुंछ और तंगधार इलाके में हुई है। खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई इस फायरिंग में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाओं की जान गई है। पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट और तंगधार इलाके को पाकिस्तान की सेना की तरफ से निशाना बनाया गया है। भारत में इसे पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत कहा जा रहा है।

क्यों बौखलाया पाकिस्तान

पाकिस्तान भले ही आतंकवादियों को पनाह देने की बात को अस्वीकार करता हो, लेकिन हर बार भारत यह साबित कर देता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का सुरक्षित गढ़ है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकवादियों के कुल 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तानी सेना में बौखलाहट देखने को मिल रही है। पाकिस्तान की सेना एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में निर्दोष भारतीय एक बार फिर मारे गए हैं। 15 मासूमों की जान चली गई है। इसे पाकिस्तान की तरफ से युद्ध के लिए भारत को उकसाने वाली कार्रवाई बताया जा रहा है।

तनाव के बीच संघर्ष विराम के उल्लंघन का क्या है मतलब

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम अटैक के बाद एक बार फिर से तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने अपने बयान में यह कहा है कि वह इस ऑपरेशन सिंदूर का जवाब देगा, वहीं दूसरी तरफ एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार किया जा रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन इस बात का इशारा है कि पाकिस्तान भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है। सिंदूर ऑपरेशन को लेकर पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट अब साफ तौर पर नजर आ रही है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब