Highlights:
कुलगाम जिले में आतंकी हमले के बाद, सांबा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंद्रवान इलाके में गश्त के दौरान दो अधिकारियों के लापता हो गए।
अधिकारियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Samba Border Security High Alert: कुलगाम जिले में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद, सांबा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील जगहों पर चेकपोस्ट बनाए हैं और वाहनों की जांच तेज कर दी है।
अपर रिज देहरना के इंद्रवान इलाके में गश्त के दौरान दो अधिकारियों के लापता हो गए। गश्त के दौरान स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) और ऋषिपाल और बॉबी चंद लापता हो गए हैं, जिसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, वे बसनान में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को बदलने (रिलीव करने) के लिए कियार दच्छन से जा रहे थे।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है।
तीनों सीआरपीएफ की 46 वीं बटालियन में तैनात हैं। एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
CRPF जवान चेक प्वाइंड पर तैनात थे। तभी अचानक गोलियां चलने और चीखने की आवाज आई। वीडियो में एक जवान चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है, 'इधर आ, जल्दी आ, गोली चल रही है।' इसके बाद फिर लगातार गोलियां चलने लगती है।
कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही है।