सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
जम्मू कश्मीर

पुंछ के गरंग जंगल में मिला आतंकवादियों का ठिकाना, कड़ाके की ठंड में 13 हजार फीट ऊपर सेना का ऑपरेशन

Indian Army Operation: भारतीय सेना घाटी में आतंकवादियों के नापाक इरादों को धराशायी करने के लिए तैनात है। इसी सिलसिले में सुरक्षाबल की एक फोर्स ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

अर्पित शुक्ला

Jammu-Kashmir News: भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने पुंछ जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यह ठिकाना पुंछ जिले की ऊंचाई पर स्थित लोरान के घने जंगलों में बताया जा रहा है। यहां से फोर्स को लॉजिस्टिक्स सामान के साथ आईईडी जैसा सामान मिला है। सुरक्षा बल कड़ाके की ठंड में भी जंगल में छिपे आतंकवादियों को ढूंढने और नष्ट करने के लिए लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं।

पुंछ और किश्तवाड़ में गश्त कर रहे सेना के जवान

इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि सुरक्षाबलों ने पुंछ और किश्तवाड़ जिलों के सीमावर्ती इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि डोडा-किश्तवाड़ वन क्षेत्रों में सक्रिय दो आतंकवादी समूहों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चत्रू घाटी में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

ड्रोन और अन्य हवाई निगरानी उपकरणों से निगरानी

सैनिक यहां आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यहां तैनात सैनिक ड्रोन और अन्य हवाई निगरानी उपकरणों का उपयोग करके निगरानी कर रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के दो समूहों के क्षेत्र में होने की आशंका है। सैनिकों ने इस दौरान हवाई निगरानी सहायता और खोजी कुत्तों की मदद ली है।

13 हजार फीट ऊंचाई पर संभाल रहे मोर्चा

पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार भारतीय सेना के जवान रोमियो फोर्स पीर पंजाल की 13000 फीट ऊंचाई पर स्थित चोटियों पर मोर्चा संभाल रहे हैं। यह पूरा इलाका बर्फ से ढंका हुआ है।

नए साल को लेकर सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है, और सुरक्षाबलों ने कठुआ, सांबा, जम्मू और उधमपुर जिलों में पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। आतंकवादियों पर सुरक्षाबल कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।

इससे एक दिन पहले गुरूवार को  एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र पुंछ के खादी करमाडा इलाके में घुस गया और पांच मिनट से अधिक समय तक भारतीय क्षेत्र में रहा। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बैग बरामद किया। जांच के दौरान यह शक सही साबित हुआ, और ड्रोन द्वारा गिराए गए IED और गोला-बारूद को बरामद किया गया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला