प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, अनंतनाग में दबोचे गए आतंकियों के 3 मददगार

Kulgam Gunfight: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. इसी बीच, अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मददगारों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है।

अर्पित शुक्ला

Kulgam Encounter: कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। वहीं, अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए हथियारों और गोला-बारूद के साथ 3 आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा, "मुठभेड़ जारी है और आगे की जानकारी साझा की जाएगी।"

आर्मी ने चलाया ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’

इससे पहले बुधवार को आर्मी ने ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ चलाकर दो दहशतगर्दों को ऊपर पहुंचा दिया। भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। यह घटना बुधवार तड़के हुई, जहाँ सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों का आभास होने पर तुरंत कार्रवाई की। आर्म्ड फोर्सेज ने आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा। जिसके बाद जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और भारी गोलीबारी के बीच दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। ‘ऑपरेशन महादेव’ के बाद, सेना ने कहा कि उनका ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ जारी है।

मार गिराया गया पहलगाम का मास्टरमाइंड

यह ऑपरेशन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा बढ़ाई गई सतर्कता का हिस्सा है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आज की मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

सोमवार को हुए ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल था, जिसे मुख्य पहलगाम हमले का योजनाकार, जिसमें 26 लोग बेरहमी से मारे गए थे। सेना ने इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन महादेव” नाम दिया था।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी