LoC Soilders Firing: सोमवार सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास अचानक संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ। जिसके बाद सैना के जवान अलर्ट मोड पर हैं। सावजियां सेक्टर में संदिग्ध हरकत के बाद जवानों ने 12 राउंड फायरिंग की और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा बल संदिग्ध की तलाश में जुटी है। बता दें कि सावजियां सेक्टर भारत-पाक बॉर्डर का संदिग्ध सेक्टर माना जाता है।
संदिग्ध इलाका कहा जाने वाला सावजियां सेक्टर पाकिस्तानी घुसपैठियों के भारत में घुसने का पारंपरिक रास्ता कहा जाता है। फिलहाल सेना की ओर से संदिग्ध की संख्या और फायरिंग के बाद किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, सावजियां सेक्टर के कनारी इलाके में सीमा की सुरक्षा में तैनात सतर्क जवानों ने देर रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद LoC इलाके में घुसपैठियों के घुसने की आशंका है। आतंकवादियों की घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को नाकाम करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
खबर अपडेट हो रही है...