वाई.एस. शर्मिला का धरना 
देश

अब शर्मिला अपने हाथ में लेना चाहती हैं आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा, दिल्ली में प्रदर्शन कर दिए संकेत

विजय कुमार तिवारी

अमरावती/नयी दिल्ली : आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने और प्रदेश से तेलंगाना को अलग करने के समय किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में आंध्र भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

शर्मिला ने मणिकम ठाकोर और अन्य वरिष्ठ एपीसीसी नेताओं के साथ आंध्र भवन में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

शर्मिला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुपति की एक सभा में कहा कि आंध्र प्रदेश को 10 साल के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन विभाजन के वादे अभी तक पूरे क्यों नहीं हुए?''

उन्होंने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण की केंद्र सरकार की योजना को लागू करने सहित दक्षिणी राज्य के लिए रेलवे जोन, दुगराजपट्टनम बंदरगाह, पोलावरम परियोजना को पूरा करने और अन्य से संबंधित अधूरे वादों पर भी सवाल उठाया।

आपको याद होगा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस मांग को जोरशोर से उठाते रहे हैं और संसद में भाजपा सरकार के कई मामलों में सहयोगी भी रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में असफल रहे हैं। इसीलिए अब आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने यह मुद्दा अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हुए अपने इरादे जता दिए हैं। 

--एजेंसी इनपुट के साथ

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा