देश

नूपुर शर्मा के समर्थन में बोले योगी के मंत्री, कहा- देवी-देवताओं का भी हुआ अपमान, तब नहीं हुआ बवाल तो अब क्यों?

मृणाल पाठक

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व नेता और प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा किए गए पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसके लेकर देश भर के कई हिस्सों में उग्र विरोध प्रदर्शन (Fierce Protest)  भी हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में योगी सरकार (CM Yogi) में मंत्री जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने इशारों इशारों में नूपुर शर्मा का समर्थन किया है, साथ ही उन्होंने चित्रकार और आर्टिस्ट एमएफ हुसैन (MF Hussain) पर भी निशाना साधा है। 

दरअसल, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर यूपी के बांदा में गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा, ''पहले भी तो देश में कई लोग हमारे देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाते थे। लेकिन, तब कोई बवाल नहीं करता था। इस बार क्यों बवाल किया जा रहा है? एमएफ हुसैन हमारे देवी-देवताओं के कैसे चित्र बनाते थे, ये हर कोई जानता है। तब हम लोगों ने तो कुछ नहीं कहा। लेकिन अब जब नूपुर शर्मा ने कुछ कह भी दिया जिस BJP ने पर्याप्त दंड दे दिया। तो अब बवाल क्यों? लोगों को पुरानी बातें भी याद करनी चाहिए।'' 

राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने आगे कहा कि, 'नूपुर शर्मा के खिलाफ बीजेपी को जो कार्रवाई करनी थी वह पार्टी कर चुकी है। यह षड्यंत्र विपक्षी दल फैला रहे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। ज्ञात हो कि, जेपीएस राठौर और सोमेंद्र तोमर एक दिवसीय दौरे पर बांदा गए थे। जहां उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित किया और विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस का नारा था ''कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ", लेकिन कांग्रेस का हाथ गरीबों की पॉकेट में था।'

जेपीएस राठौर ने आगे कहा, ''साल 2014 से पहले मोदी ने कहा था कि सरकार बनते ही देश से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। जो उन्होंने टेक्नोलॉजी के माध्यम से किया भी। पहले की सरकार में दिल्ली से 1 रु चलता था जो जनता में 15 पैसे पहुंच पाता था। लेकिन, आज मोदी जी ने सब डिजिटल कर दिया है, इसलिए जनता तक अब पूरा पैसा पहुंचता है।''

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब