पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

पीएम मोदी ने विश्व जल दिवस पर कहा-पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प दोहराएं

सुभाष यादव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को विश्व जल दिवस (World Water Day 2022) पर पानी की एक-एक बूंद बचाने का अपना आह्वान दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनते देखना खुशी की बात है। उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों और संगठनों की तारीफ भी की। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व जल दिवस के मौके पर आइए, पानी की एक-एक बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं। हमारा देश जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल तक नागरिकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन जैसे कई उपाय कर रहा है।''

पीएम मोदी का ट्वीट-

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में देश के सभी हिस्सों में हो रहे अभिनव प्रयासों के साथ जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनते देखना खुशी की बात है। मैं उन सभी लोगों और संगठनों की सराहना करना चाहता हूं, जो जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।''प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के महत्व और इस संबंध में उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया। 

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट