जेपी नड्डा, विनोद सोनकर व मनोज सिन्हा (डिजाइन फोटो) 
देश

कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

New BJP President: दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी अपना नया बॉस तलाश रही है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे समीकरण सामने आए हैं, जो इस बात की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं कि अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन बनने वाला है

अभिषेक सिंह

BJP New President: भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? अब तक इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से इस सवाल का जवाब पूछा जाता है, तो वे कहते हैं कि अध्यक्ष भाजपा से ही होगा। फिलहाल नाम नहीं बताया जा सकता। लेकिन अब चर्चा है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष 'उत्तर' से हो सकता है। अब सवाल उठता है कि अध्यक्ष उत्तर से ही क्यों होगा, तो आइए इसके पीछे की राजनीति जानते हैं।

दरअसल, रविवार को भाजपा ने दक्षिण (तमिलनाडु) के एक बड़े ओबीसी नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। सहयोगी दलों ने भी राधाकृष्णन का समर्थन किया है। राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी में छिपा है।

क्षेत्रीय संतुलन बनाएगी बीजेपी!

भाजपा के नए अध्यक्ष में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा। ठीक वैसे ही जैसे पार्टी ने सीपी राधाकृष्णन को चुनकर क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर भारत से हैं। अब चर्चा है कि नया अध्यक्ष भी उत्तर भारत से ही होगा। इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा अपने अप्रत्याशित फैसलों के लिए जानी जाती है। अंत में कुछ भी हो सकता है।

BJP ने साध लीं तीन दिशाएं

दरअसल, अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू पूर्वी भारत से हैं। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दक्षिण भारत से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम भारत से आते हैं, और संसद में उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का अगला अध्यक्ष उत्तर भारत से हो सकता है।

कौन होगा BJP का अगल बॉस?

भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन में क्षेत्र के साथ-साथ जातीय समीकरणों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी हैं और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भाजपा का नया अध्यक्ष सामान्य वर्ग से या फिर दलित समुदाय से हो सकता है।

नए अध्यक्ष के लिए जिन नामों की सबसे ज़्यादा चर्चा है, उनमें मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, विनोद कुमार सोनकर, मनोज सिन्हा और केशव प्रसाद मौर्य प्रमुख हैं। यह सभी उत्तर भारत से आते हैं। लेकिन जातीय समीकरण और उत्तर भारतीय के लिहाज से देखा जाए तो विनोद सोनकर जो कि दलित समाज से आते हैं। वहीं मनोज सिन्हा सवर्ण समाज से आते हैं। यही वजह है कि ये दोनों नाम रेस में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है