अमृतसरी फिश फ्राई, जानिए इसकी आसान रेसिपी 
देश

अपने हाथों से बनाएं मसालेदार 'अमृतसरी फिश फ्राई', जानिए इसकी आसान रेसिपी

पंजाब के शहर अमृतसर की करें तो यहां लोग भी खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं। अमृतसर का नाम सुनते ही अमृतसरी कुलचा, बटर चिकन, सरसों दा साग और मक्की की रोटी की याद आ जाती है। यहां की एक बहुत ही पॉपुलर डिश, जो सर्दियां आते ही हर वीकेंड की शान बन जाती है, वो है अमृतसरी फिश फ्राई।

सीमा कुमारी

Amritsari fish fry recipeभारतीय खाने-पीने के मामले में बेहद शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर बात पंजाब के शहर अमृतसर की करें तो यहां लोग भी खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं। अमृतसर का नाम सुनते ही अमृतसरी कुलचा, बटर चिकन, सरसों दा साग और मक्की की रोटी की याद आ जाती है।

यहां की एक बहुत ही पॉपुलर डिश, जो सर्दियां आते ही हर वीकेंड की शान बन जाती है, अमृतसरी फिश फ्राई। यह डिश लोगों को बहुत पसंद आती है और इसे अक्सर ऐपेटाइज़र या स्नैक्स के रूप में परोसा जाता है, जिसे पुदीने की चटनी और कटे हुए प्याज के साथ मजे से खाया जाता है। अब आप बहुत आसानी से घर पर भी अमृतसरी फिश फ्राई बना सकते हैं। आइए जानते है अमृतसरी फिश फ्राई बनाने की आसान रेसिपी-

अमृतसरी फिश फ्राई बनाने की सामग्री

मछली- 300-500 ग्राम (कटे हुए टुकड़ों में)

विनेगर- 1 ½ टेबल स्पून

नमक - स्वाद अनुसार

हल्दी पाउडर - ½ टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर - 1 ½ टीस्पून

धनिया पाउडर - 1 टीस्पून

गरम मसाला पाउडर - ½ टीस्पून

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 टेबलस्पून

नींबू का रस - 1 टेबलस्पून

चावल का आटा (चावल का आटा) - 2 टेबलस्पून

कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून

ताजा हरा धनिया (कटा हुआ) - सजावट के लिए

तेल - तलने के लिए

अमृतसरी फिश फ्राई बनाने का तरीका

अमृतसरी फिश फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले आप फिश के टुकड़ों को अच्छे से धोकर पोंछ लें। इन फिश के टुकड़ों पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें।

अब फिश में नींबू का रस और सिरका डालकर अच्छे से मिक्स करें।इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें।

अब किसी एक बर्तन में चावल का आटा और कॉर्नफ्लोर डालकर थोड़ा पानी डालें और एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि मछली के टुकड़े इसमें अच्छी तरह लिपट जाएं लेकिन बहुत गाढ़ा न हो।

कढ़ाई में तेल गरम करने के लिए रखें।जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, अब मैरिनेट की हुई मछली के टुकड़ों को बैटर में डुबोएं और फिर गर्म तेल में 4-5 मिनट तक दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलेगे।

अब एक बार पक जाने पर, फिश को तेल से निकाल लें। गरमागरम अमृतसरी फिश फ्राई तैयार है। इसे ताजा कटा हुआ धनिया पत्ती, पुदीने की चटनी और कुछ प्याज से गार्निश करें और गरमागरम अमृतसरी फिश फ्राई खाने का आनंद लें।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र