मौसम का हाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सरकार ने इस वजह से आज यानी 15 अक्तूबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने के की सलाह दी गई है।

प्रीति शर्मा

दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है।   तो वहीं कई जगहों पर ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में हल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। जिसकी वजह से घरों में एसी की जरूरत नहीं रही। वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सरकार ने इस वजह से आज यानी 15 अक्तूबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने के की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम बदलना शुरू हो चुका है। जिसकी वजह से हल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। रात होते-होते न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान गिर सकता है। दिल्ली में 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु में 15 अक्टूबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसकी वजह से राज्य के  4 जिले के सभी स्कूल कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम एमके स्टालिन ने 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक बाढ़ आशंका वाले क्षेत्रों में एडीआरएफ और टीडीआएफ की तैनाती के निर्देश भी दिए हैं।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावन

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के अलावा केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कल यानी 16 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस वजह से दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की आशंका के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।

यूपी और बिहार में बीते दिनों से मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान कुछ दिनों तक सामान्य रह सकता है। राज्य में अभी बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है। हालांकि दोनों राज्यों में आप ठंड महसूस कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद यहां ठंड दस्तक दे सकती है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज