सूरत में बाढ़ जैसे हालात (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

आज का मौसम: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात हैं, दिल्ली में उमस बढ़ी है। कई जिलों में रेड अलर्ट और स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में बारिश न होने के कारण भीषण उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं देशभर का ताजा मौसम अपडेट।

गुजरात में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं, खासकर सूरत में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी रखा है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। एहतियातन कई स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। आज के लिए अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, द्वारका, गांधीनगर, पोरबंदर और राजकोट में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज से 30 जून के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई प्री मानसून बारिश के चलते फिलहाल दिल्ली के मौसम में उमस है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग बह गए।

यूपी-बिहार में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार के जिन जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है, उनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया के कुछ इलाके शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मानसून के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में आज झमाझम बारिश हो सकती है।

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में