आज का मौसम प्रतीकात्मक फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज का मौसम 27 मई: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, गर्मी से राहत कब?

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के भीतर देश के 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की सक्रियता पर भी ताजा अपडेट आया है।

प्रतीक पाण्डेय

Today Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और कई जगहों पर बारिश होने से और कल यानी 28 मई से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन दोनों के प्रभाव से अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों में भारी आंधी-बारिश होने के आसार हैं।

इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जिन राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-

उत्तर भारत और मैदानी क्षेत्र: उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश।

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम।

दक्षिण भारत: केरल।

इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राहत की बात यह है कि इन गतिविधियों के प्रभाव से 28 मई से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

27 से 29 मई के दौरान बिहार के कई जिलों (जैसे कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण) में भारी बारिश, गरज-चमक और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना है।

राजस्थान में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में 28 मई तक भीषण लू का प्रकोप बना रहेगा, जिसके बाद 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

पहाड़ों का हाल भी जान लीजिए

शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई जिलों में 29 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में 28 से 30 मई के बीच बारिश और आंधी से तापमान में कमी आएगी। श्रीनगर, रामबन और पुंछ जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है