सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

देश का मौसम: 29 राज्यों में भयंकर तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश का, दूसरा भीषण गर्मी का। देश के पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल) पर 24 घंटे में 200 मिमी बारिश की संभावना है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: मानसून शनिवार को दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में यह दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर लेगा। वहीं, 4-5 जून को मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने आज के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश का, दूसरा भीषण गर्मी का। देश के पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल) पर 24 घंटे में 200 मिमी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

जैसलमेर में 48 डिग्री पहुंचा पारा

राजस्थान में गर्म हवाएं चलने की संभावना के चलते 27 मई तक राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में रेड अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। आज इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। आज 2 जिलों में रेड, 7 जिलों में ऑरेंज और 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आंधी-बारिश ने ली 60 जानें

मौसम विभाग ने शनिवार को देश के 29 राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिनों में तूफान और बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। बारिश के कारण लखनऊ और दिल्ली के बीच 4 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

जानिए अपने शहर का तापमान

शहर न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
जयपुर 28 40
भोपाल 26 39
इंदौर 25 33
रायपुर 28 33
रांची 22 31
पटना 28 36
लखनऊ 27 38
दिल्ली 27 40
शिमला 17 26
चंडीगढ़ 28 38
अहमदाबाद 29 40
मुंबई 24 32
कोलकाता 27 34
चेन्नई 27 36

इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने शनिवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। केरल में तूफानी बारिश के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

केरल में मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने केरल के तटीय और अंदरूनी इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी दी है। मछुआरों समेत आम लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर 23 से 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में