दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

Weather Update: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बनने की संभावना है और इसके असर से 4 दिन तक पूर्वी भारत के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार है।

सौरभ शर्मा

Today Weather Update: दशहरे के दिन देश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे कई राज्यों में त्योहार का रंग फीका पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एक नए दबाव के क्षेत्र और सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक जमकर बादल बरसेंगे। आज 2 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक पूर्वी से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत तक भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर पूर्वी भारत पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से आज ओडिशा के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 2 से 4 अक्टूबर के दौरान झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 3-4 दिन मौसम खराब रहेगा, जिसमें असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक बरसेंगे बादल

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 6 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान जताया है। दशहरे के दिन यानी आज भी यहां बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जो लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी। वहीं बिहार के कई जिलों में 3 से 5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी आज हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी तो राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर 6 और 7 अक्टूबर को दिखेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 6-7 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद