आज का मौसम, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
देश

Aaj ka Mausam: मौसम का डबल अटैक, दिल्ली में उमस की मार... यूपी-बिहार में मूसलधार बारिश की चेतावनी

Today Weather Report: मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी..

अमन उपाध्याय

Kaisa Rahega Aaj ka Mausam:   देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बरसात फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब और गुजरात से अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 सितंबर तक आसमान सामान्य तौर पर खुला रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में राजधानी के लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अधिकतर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, कहीं-कहीं पर गरजते बादलों और बिजली चमकने की भी संभावना बनी हुई है।

बिहार में बारिश की चेतावनी

बिहार का मौसम अचानक करवट ले चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक राज्य में लगातार बारिश का दौर बना रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग के मुताबिक 15 से 19 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 सितंबर तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, मध्य भारत के मध्यप्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 से 19 सितंबर के बीच भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा, पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में 16 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब