Photos:Twitter/@mansukhmandviya 
देश

ऊंट पर बैठकर वैक्सीन लगाने पहुंची महिला हेल्थ वर्कर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- 'संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का संगम'

आसिफ सईद

नई दिल्ली: देश (India) में बढ़ती ओमीक्रोन (Omicron) की चिंता के बीच कोरोना (Corona) से जारी जंग में ज़्यादा से ज़्यादा वैक्सीनेशन (Vaccination) करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन के लिए पहला 'हर घर दस्तक' (Har Ghar Dastak) के तहत गांव-गांव वैक्सीनेशन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच एक महिला हेल्थ वर्कर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के बारे में बताया जा रहा है कि, महिला हेल्थ वर्कर एक ऊंट पर बैठकर राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में वैक्सीन लगाने पहुंची। तस्वीर को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने भी शेयर किया है। 

बताया जा रहा है कि, यह तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर जिले में टीकाकरण अभियान की है। तस्वीर में महिला हेल्थ वर्कर ऊंट पर वैक्सीन की पति लिए बैठी देखी जा सकती है। उसे दूर-दूर तक सिर्फ रेगिस्तान देखा जा सकता है। इस महिला की एक और तस्वीर भी स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि, वह रेट पर बैठकर एक शख्स को वैक्सीन लगा रही है। 

मनसुख मांडविया ने तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का संगम। राजस्थान के बाड़मेर जिले में टीकाकरण अभियान की तस्वीरें। हर घर दस्तक। 

बता दें कि, पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि, घर-घर कोविड टीकाकरण अभियान ‘हर घर दस्तक’ के चलते 30 नवंबर तक पहली खुराक लेने के मामले में 5.9 प्रतिशत जबकि दूसरी खुराक लेने के मामले में 11.7 प्रतिशत वृद्धि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम मिशन निदेशकों के साथ अभियान के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की थी।

तीन नवंबर को शुरू किए गए ‘हर घर दस्तक’ अभियान का उद्देश्य सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर सभी पात्र लाभार्थियों को जागरुक करना, एकत्रित करना तथा टीका लगाना है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना