file- photo 
देश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर PM मोदी की मां हीराबा के निधन पर जताया शोक

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन (Heeraben) जिन्हें हीराबा भी कहा जाता था, के निधन के बाद देश दुनिया के तमाम नेता और हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन (PM Modi’s Mother Heeraba Demise) पर शोक व्यक्त किया और सांत्वना दी। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जिल और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उनको अपनी गहरी संवेदनाएं भेजते हैं।’ 

https://twitter.com/ANI/status/1608988999800193024

बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर की सुबह 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में निधन हो गया। वह अपने 100वें वर्ष में थीं। प्रधानमंत्री गांधीनगर में अपनी मां की अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि दी। और वापस  काम के लिए रवाना हो गए। 

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी