यूएस एच-1बी वीजा आवेदन। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

अमेरिका में नौकरी करने वालों की बढ़ी परेशानी, H-1B इंटरव्यू पर आया बड़ा अपडेट

H-1B Interviews Date: हाल में यूएस दूतावासों ने कई आवेदकों को सूचना दी है कि दिसंबर और जनवरी में तय इंटरव्यू को टाल दिया गया है। इससे उनके सामने अमेरिका लौटाने की समस्या पैदा हो गई है।

रंजन कुमार

US Visa Crisis: अमेरिका में नौकरी कर रहे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है। एच-1बी वीजा इंटरव्यू अगले साल अक्टूबर तक के लिए टाल दिए गए हैं। हजारों भारतीय आवेदक जो अपने यूएस एच-1बी और एच-4 वीजा इंटरव्यू के लिए इंतजार कर रहे थे, वो अब अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। उनकी अपॉइंटमेंट अक्टूबर 2026 तक के लिए टाल दी गई है।

अमेरिका ने पहले सोशल मीडिया की जांच बढ़ाने के साथ एच-1बी इंटरव्यू को दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक के लिए टाला था। पहले उन्हें फरवरी और मार्च 2026 के लिए रीशेड्यूल किया गया था। कुछ आवेदकों ने कहा है कि उनकी इंटरव्यू की तारीखें अगले साल अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं।

ऐसे लोग होंगे ज्यादा परेशान

अमेरिका में नौकरी करने वाले हजारों भारतीयों के लिए संकट और गहरा सकता है। कई भारतीय, जिनमें से कुछ परिवार से अलग हैं, फंसे हुए हैं। उनकी नौकरी खतरे में है। इमिग्रेशन वकीलों ने द अमेरिकन बाजार को बताया कि बीच दिसंबर से वीजा अपॉइंटमेंट को बड़े पैमाने पर रद्द करने और अचानक री-शेड्यूल करने में तेजी आई है। इससे 2026 की शुरुआत में तय अपॉइंटमेंट वाले आवेदक हैरान रह गए हैं। अब उन्हें साल की आखिरी तिमाही में धकेला जा रहा।

क्यों इतनी देरी?

यूएस अधिकारियों के अनुसार यह देरी वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग के विस्तार से जुड़े अतिरिक्त प्रोसेसिंग समय की जरूरत के कारण हुई है। हैदराबाद में यूएस वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा है कि विदेश विभाग संसाधनों की उपलब्धता से मेल खाने के लिए आवश्यकता के हिसाब से नियमित रूप से अपॉइंटमेंट में बदलाव करता है। हम किसी बदलाव के बारे में प्रभावित वीजा आवेदकों को सीधे सूचना देंगे।

एच-1बी वीजा है क्या?

यह अमेरिकी गैर-आप्रवासी वीजा है। जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों में विदेशी, कुशल श्रमिकों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है। इनके काम के लिए अमूमन कम-से-कम स्नातक की डिग्री या समकक्ष तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती है। यह वीजा मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी (IT) जैसे क्षेत्रों में भारतीय पेशेवरों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ग्रीन कार्ड के लिए एक मार्ग भी हो सकता है, लेकिन इसकी संख्या सीमित है और नियमों में बदलाव होते रहते हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?