UP Police | Representational Image  
देश

यूपी पुलिस में 52 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

साक्षी सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही (Constable) भर्ती  नोटिफिकेशन (Notification) का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस (UP Police) में सिपाही रैंक के 52 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती की नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर अपडेट सामने आई है। यूपी गवर्नमेंट के मिशन रोजगार तहत  बुधवार, 21 जून 2023 को जारी अपडेट के मुताबिक UPPRPB यानी  यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 52,699 सिपाहियों की भर्ती की नोटिफिकेशन 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। 

बता दें कि इससे पहले यूपी सरकार के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से राज्य पुलिस में सिपाहियों के पदों की संख्या 37 हजार से बढ़ाकर 52 हजार करने और चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन हाईब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में किए जाने की जानकारियां साझा की गई थी।

कब शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया?
यूपी पुलिस भर्ती और  प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 अधिसूचना को 15 जुलाई जारी किए जाने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया और संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी अधिसूचना में ही जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन 2023 को जारी करने के एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन फॉर्म (UP Police Vacancy 2023 Online Form) से अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी