Representative Pic 
देश

यूपी में बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी ने दहेज-उत्पीड़न की शिकायत

अविनाश पांडे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बदायूं के एक भाजपा नेता और उनकी मां के खिलाफ सदर कोतवाली थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ़ निजामी की पत्नी ने अपने पति और सास पर मारपीट, दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

निजामी की पत्नी कहकशां फातिमा का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर आतिफ और उनकी मां उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहकशां फातिमा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी मां रफत जहां उर्फ मीना के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के मुताबिक दहेज में कार के लिए 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं।

पुलिस ने कहकशां फातिमा की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। इधर कहकशां का इलाज जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है। कहकशां का आरोप है कि राजनैतिक दबाव में पुलिस उनके पति पर उचित कारवाई नहीं कर रही है। वहीं, भाजपा नेता आतिफ निजामी ने इन आरोपों से इनकार किया है। एएसपी चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के उपरांत जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उसके आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।(एजेंसी)

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन