स्मृति ईरानी- हज यात्री (डिजाइन फोटो) 
देश

अब आसान होंगा हाजियों का सफर, स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया 'हज सुविधा एप', जान लें विशेषताएं

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी (Union Minority Affairs Minister Smriti Zubin Irani) ने रविवार को हज सुविधा ऐप (Hajj Suvidha App) की शुरुआत की, जिससे इस वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी, उड़ान विवरण तथा आवास जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी।

ईरानी ने अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला की मौजूदगी में यहां विज्ञान भवन में हज यात्रा- 2024 की तैयारियों के तहत प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 550 से अधिक प्रशिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बयान के मुताबिक प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रशिक्षकों को संवेदनशील और शिक्षित करना है, जो हज यात्रियों को आगे का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों को एक संतुष्टिदायक अनुभव मिले और वे तीर्थयात्रा के विभिन्न पहलुओं से अवगत हों। ईरानी ने हज यात्रा को सहज और अधिक आरामदायक अनुभव बनाने के सरकार के प्रयासों के तहत सभी हज यात्रियों के लाभ के लिए हज सुविधा ऐप की शुरुआत की।

(एजेंसी) 

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड; अमित शाह का आज सिलीगुड़ी दौरा

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो